जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की छद्म राजनीतिक स्टंट का पर्दाफाश किया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

आज दिनांक 3 सितंबर 2023 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में मोदी सरकार के छद्म राजनीतिक स्टंट को आम जनता के बीच पर्दाफाश करने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर एवं खाद्य सामग्रियों में बेहताशा वृद्धि हुई है जो लोगों के कमर को तोड़ दी है। गैस सिलेंडर के दाम में ₹200 की कटौती कर मोदी सरकार ने लोगों को दिगभ्रमित करने का काम किया है। यह एक चुनावी स्टंट है। लूट भाजपा के डीएनए में मौजूद है केंद्र की मोदी सरकार अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है। रसोई गैस की कीमत 2014 से लगातार बढ़ी हुई है और पिछले सात वर्षों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है और 2020 से भाजपा सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया है। मोदी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में रसोई गैस के दाम बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को छलने के साथ-साथ लोगों को लूटने का काम किया है। एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹200 की कटौती मोदी सरकार द्वारा आने वाले दिनों में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव तथा उसके बाद होने वाले लोकसभा में मतदाताओं को लुभाने का राजनीतिक स्टंट है। गैस सिलिंडर अभी भी ₹960 है। मगर भाजपा सस्ता होने की ढोल पीट रही है पिछले साढ़े नौ वर्षों में ईंधन में टैक्स द्वारा मोदी सरकार ने तीस लाख करोड़ की मुनाफाखोरी की है। 2014 से अब तक मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम में 185 प्रतिशत की वृद्धि की गई। देश में महंगी गैस, महंगा तेल, थोक और खुदरा महंगाई आजादी के बाद सर्वोच्च शिखर पर है। सिर्फ सत्ता की भूख में मोदी सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। महंगाई से आम जनता बेबस और लाचार है। मोदी सरकार केवल अपने चंद पूंजीपती मित्रों के मुनाफे की सोच रही है। मोदी सरकार को पूर्व मनमोहन सरकार से प्रेरणा लेने की दरकार है। 2013 में कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय राशन सामग्री और पेट्रोल डीजल के दाम और वर्तमान मोदी सरकार के समय आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगभग दुगनी हो गई है मोदी सरकार के छद्म राजनीतिक स्टंट को आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक करेगी और 2024 के चुनाव में भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी एवं प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि वर्तमान में जनता की हालत भाजपा सरकार ने ऐसी कर दी है की प्यास से गला सूख जाए फिर दो बूंद पानी पिलाकर कहो सबको पानी मिल गया प्यास बुझ गई है।

आज के इस विशेष मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका, महासचिव सह जिला कार्यालय प्रभारी पप्पू कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *