बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा से झारखंड में परिवर्तन होगा- विधायक राज सिन्हा

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी की हो रही संकल्प यात्रा से झारखंड में परिवर्तन होगा। यह यात्रा राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी। ये बातें धनबाद विधान सभा में होने वाले संकल्प यात्रा के पहले धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा ने अपने निवास स्थान में प्रेस वार्ता कर कही।17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक चलने वाली संकल्प यात्रा के छठे चरण में 44 वें विधानसभा में यह यात्रा हो रही है। 27 सितंबर को दिन के 3 बजे से रणधीर वर्मा स्टेडियम, गोल्फ ग्राउंड में प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी अपनी संकल्प यात्रा के 44वीं विधानसभा यात्रा में कार्यकर्ता और जनता को संबोधित करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी की धनबाद विधानसभा के संकल्प यात्रा को लेकर सभी कार्यकर्त्ता उत्साहित हैं और धनबाद विधानसभा में पड़ने वाले सभी 458 बूथों के कार्यकर्ता इस सभा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष जी संकल्प यात्रा के दौरान आम जन और कार्यकर्त्ता से सीधा संवाद कर रहे हैं। पूरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र में कई जगह तोरण द्वार, होर्डिंग, बैनर पोस्टर लगाये जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का झंडा पूरे विधानसभा में लगाये जा रहे हैं।धनबाद विधानसभा के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की जनता इस सभा में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी की धनबाद विधानसभा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *