अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता एवं जे पी पटेल को सचेतक बनाने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक श्री अमर कुमार बाउरी को विधायक दल के नेता बनाने एवं विधायक श्री जे पी पटेल को सचेतक बनाने की घोषणा के बाद रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी का इजहार करते हुए पटाखा फोड़ा गया एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। पार्टी द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट एवं उसपर सम्यक विचारोपरांत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ जेपी नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमर कुमार बाउरी को नेता विधायक दल साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक जेपी पटेल को विधानसभा में पार्टी का सचेतक घोषित किया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की।

धनबाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी को सचेतक बनाये जाने पर भाजपा पार्टी धरातल पर काफी मजबूती से मजबूत होगी। अमर बाउरी एवं जेपी पटेल के नेतृत्व में झारखंड के सबसे मजबूत पार्टी के रूप में भाजपा अपना परचम लहरायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *