स्वर्गीय मणींद्र नाथ मंडल की 29वीं शहादत दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित की

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी के शहादत से ही बना है। उन शहीदों को समाज आज याद कर रहा है जिन्होंने अपनी शहादत देकर झारखंड को बनाया है, यह बातें झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो ने धनबाद के सरायढेला स्थित शहीद मणींद्र नाथ मंडल की शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव व समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडे व फागु बेसरा भी उपस्थित थे। उन्होंने शहीद वेदी पर माल्यार्पण के पश्चात (मेमको मोड) मणींद्र नाथ मंडल चौक में आदम कद प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

29 वर्ष पहले धनबाद में झामुमो के तत्कालीन जिला अध्यक्ष रहे मणींद्र नाथ मंडल की माफिया द्वारा बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

स्वर्गीय मणींद्र नाथ मंडल की पत्नी रेखा मंडल ने बताया कि आज देखते देखते उनके शहादत का 29 साल बीत गए, गुरुजी शिबू सोरेन, सूरज मंडल एवं अन्य झारखंड आंदोलनकारियों ने चौक का नाम शहीद मणीन्द्रनाथ मंडल चौक दिया था, आज इस चौक पर उनके मूर्ति का अनावरण झामुमो विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के हाथों से हुआ यह हमारे लिए गौरव की बात है ।
सुबह से ही मनींद्र नाथ मंडल को श्रद्धांजलि देने वाले का तांता लगा हुआ रहा। सुबह प्रभात फेरी, पंचाभद्रन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में जेएमएम के केंदीय महासचिव बिनोद पांडे ,पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पुर्व मंत्री जलेश्वर महतो , पूर्व सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल,धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक मथुरा महतो ने सहित सैकडों लोगो ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *