रविराज शर्मा ने 24वें नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, सफाई को दी प्राथमिकता, लोगों से की सहयोग की अपील

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : आज धनबाद नगर निगम कार्यालय में 24 वें नगर आयुक्त के रूप में श्री रवि राज शर्मा ने पदभार ग्रहण किया जबकि 23वें नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा।

पदभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त श्री रविराज शर्मा ने बताया कि नगर निगम की पहली प्राथमिकता होगी “स्वच्छ धनबाद स्वस्थ धनबाद” एवं आम नागरिकों से नगर निगम के प्रति सहयोग की अपेक्षा करने की अपील की जाती है। नगर निगम के प्रति अपना पूर्ण रूप से सहयोग करें। धनबाद नगर निगम आपकी सेवा में हमेशा आपके साथ है। नए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि धनबाद को मैं अच्छी से भली भांति जानता हूं लेकिन पहले का कार्य क्षेत्र अलग था, इस बार कार्य क्षेत्र अलग है लेकिन निश्चित तौर पर नगर निगम को अच्छी ऊंचाई पर ले जाने का सफल प्रयास करेंगे।

निवर्तमान नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार ने कहा कि धनबाद नगर निगम गंदगी के पायदान से काफी ऊपर उठकर साफ एवं स्वच्छ सुंदर शहर के रूप में ऊपर के पायदान की लिस्ट में शामिल हुआ है। धनबाद नगर निगम बहुत ही बड़ा है एवं धनबाद एक मिलिनियम सिटी है इसलिए यहां के नागरिकों को नगर निगम का सहयोग करना चाहिए। सहयोग करने से निश्चित तौर पर नगर निगम स्वच्छ धनबाद स्वस्थ धनबाद के पैमाने पर ऊपर पायदान पर काफी तेजी से छलांग लगाएंगे, ऐसी उम्मीद है। धनबाद में 50% क्षेत्र बीसीसीएल की है जिसमें साफ सफाई बड़ी चुनौती है लेकिन लोगों का सहयोग बहुत ही आवश्यक है। धनबाद के विभिन्न सड़कों पर नगर निगम ही एक ऐसा संस्थान है जो आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगे क्योंकि धनबाद नगर निगम के बिना धनबाद नगर अधूरा है। अगर एक दिन भी नगर निगम कर्मी धनबाद की सड़कों पर सफाई नहीं करेंगे तो आपको धनबाद में गंदगी देखने को मिल जाएंगे। इसलिए धनबाद नगर निगम धनबाद के प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण रूप से अपने कार्य को बखूबी निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *