अराजपत्रित कर्मचारी संघ, झारखंड के बैनर तले सहिया सहित कई अनुबंध कर्मियों का प्रदर्शन

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : जिले के रणधीर वर्मा चौक पर 11 सूत्री मांगों को लेकर झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के बैनर तले सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी आदि अनुबंध पर बहाल कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में शामिल हुए निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि अनुबंध पर कार्यरत इन्हे सरकार नियमित करे, प्रोत्साहन राशि 2000 के बजाय एक फिक्स्ड सेलेरी 18 हजार रू दे और इनकी मांगे जायज हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन सभी का भरपूर योगदान रहा है। सरकार को इनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।

संघ के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संघ अब सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड में आ चुके हैं। आज सभी 24 जिला में यह धरना प्रदर्शन चल रहा है। सरकार अगर सभी 11 सूत्री मांगों पर विचार नही करती है तो आने वाले 4 दिसंबर को रांची में 10 घंटे के लिए घेराव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *