धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा मनाया गया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : जिले के विभिन्न क्षेत्र में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर बुधवार को गोधन पूजा का आयोजन किया गया। विशुनपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण, कोयला नगर कृष्णा नगर, बारामुड़ी, हीरापुर, झरनापाड़ा, अजंतापाडा, भिस्तीपाड़ा, जेसी मल्लिक सहित अन्य जगहों पर सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।अजंता पाड़ा काली मंदिर प्रांगण में बने गोवर्धन पर्वत के समक्ष दीये का दीप प्रज्ज्वलित कर और परिक्रमा कर गोवर्धन पूजा मनाई गई। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर प्रांगण में ही गौ पूजन हुआ। अंत में खीर का भोग अर्पण किया गया। इसके अलावा घर घर में भी गोधन पूजा का आयोजन हुआ। घरों में गोबर के अर्घ्य से गोवर्धन का निर्माण किया गया। साथ ही अन्नकूट का भोग लगाया गया। गोवर्धन पूजा में महिलाओं के साथ बच्चियां भी सम्मिलित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *