पुरानी पेंशन योजना लागू कराने के उद्देश्य से ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गुप्त मतदान करा रही

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

ऑल इंडिया रेल फेडरेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन केंद्रीय शाखा के आवाह्न पर आगामी 21 और 22 नवंबर को पुरानी पेंशन को बहाल हेतु रेल हड़ताल के लिए सभी रेल मंडल में गुप्त मतदान करा रही है।जिसमे धनबाद के सभी 14 शाखाओं में ये मतदान होंगा। इसी को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद शाखा 2 के द्वारा मतदान से पहले का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद शाखा 2 के अध्यक्ष एन के ख्वाश ने बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन केंद्रीय शाखा और ऑल इंडिया रेल फेडरेशन के आवाह्न पर आगामी 21 और 22 नवंबर को धनबाद के सभी 14 शाखाओं में मतदान किया जाएगा जिसका निर्णय मतदान के बाद केंद्रीय शाखा को भेज दिया जाएगा। वहीं उनके द्वारा जो भी निर्णय आएगा उन्हे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गुप्त मतदान के पीछे की वजह सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए किया जा रहा है और इसके लिए जरूरत पड़ने पर हड़ताल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *