भारतीय जनता पार्टी, महानगर अध्यक्ष ने बैठक कर आने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी और मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी बात हो गई है। पिछले कई चुनाव में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार कांग्रेस को धनबाद से नहीं मिला, कांग्रेस को उम्मीदवार आयात करना पड़ा। धनबाद लोकसभा क्षेत्र मे धनबाद के सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह जी ऐतिहासिक मतों से जीते हैं और आगे भी जीतेंगे।

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन कार्य साल के 365 दिन कार्यकर्ता करते हैं।
आने वाले समय में हम सबों को कई कार्य करने हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती 25 दिसंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर मनाई जाएगी तथा उनके आदर्शों को याद किया जाएगा। जिला स्तर पर भी एक बड़ा कार्यक्रम होगा। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।

31 दिसंबर को वर्ष का अंतिम मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथ स्तर पर सुना जाएगा। मन की बात कार्यक्रम में धनबाद जिला महानगर प्रांत स्तर पर सबसे ज्यादा मतदान केदो पर सुना जाता है। इस बार भी अधिक से अधिक मतदान केंद्र पर यह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं और अभी विकसित भारत के राजदूत बनने के लिए विकसित भारत एम्बेसडर कार्यक्रम धनबाद जिला महानगर में ऐतिहासिक सफल हो इसके लिए हम सबों को प्रयास करने हैं। बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत धनबाद जिला महानगर के अधिकांश बूथ में यह कार्यक्रम संपन्न हो गया है ।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि विधानसभा स्तर पर शीघ्र ही एक बैठक आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय झा ,मानस प्रसून, वीरेंद्र हंसदा, उमेश यादव, जिला मंत्री कंचन चौरसिया, पूनम महतो ,कन्हैया पांडे ,जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी ,सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना,सह कोषाध्यक्ष रजनीश तिवारी,राजकिशोर जेना,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश चंद्रवंशी ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिंहा, महिला मोर्चा से गुड़िया देवी,राजेश गुप्ता,जयंत चौधरी, तमाल राय, बृजनंदन शर्मा सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *