राष्ट्रीय प्रवास दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आज पश्चिम बंगाल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फाल्गुनी पात्रा धनबाद पहुंची। रेलवे स्टेशन पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रीता प्रसाद के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। एसएनएमएमसीएच में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धनबाद जिला की ओर से मरीज के बीच में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती फाल्गुनी पात्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व का भी निर्देश हम सब को मिलता रहता है कि समाज में सेवा कार्यों को अधिक से अधिक करें। इसी निमित्त हम सभी आज राष्ट्रीय कार्यक्रम सेवा दिवस के तहत मरीज के बीच फल वितरण कर रहे हैं।
इसके बाद लाभार्थी सम्मेलन बैंक मोड़ तिवारी गली में हुआ जहां प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा फाल्गुनी पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया और समाज के अंतिम तबके तक विकास का कार्य किया और जन-जन को सरकारी योजना का लाभ दिलाया। पूरे देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। निश्चित रूप से 2024 के चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी और नरेंद्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। खड़ेश्वरी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ता के साथ श्रीमती फाल्गुनी पात्रा ने दर्शन और पूजन किया।

इस अवसर पर महिला अध्यक्ष श्रीमती रीता प्रसाद ,जिला प्रभारी सुनम अग्रवाल जी ,झारखण्ड प्रभारी प्रदेश मंत्री रीता शर्मा जी, मीडिया प्रभारी विभा सिंह,सदर मंडल अध्यक्ष शोभा यादव, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष रेणु थापा, भूली मंडल महामंत्री आशा राय, कार्यालय मंत्री सगुन वर्मा ,जिला कार्यसमिति सदस्य रूबी ओझा, रोशनी पांडेय, जिला महामंत्री बॉबी पांडेय, पिंकी साहू ,सुषमा गुप्ता ,जिला मंत्री झरिया मंडल अध्यक्ष मयूरी त्रिवेदी,भागा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीता चौधरी, केंदुआ मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह सहित कई अन्य उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *