धनबाद रेल मंडल जोनल लेवल पर उन्नीस शील्ड प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: धनबाद रेल मंडल ने इस वर्ष 19 सील्ड अपने नाम किया है। ट्रांसपोर्टिंग, इंजिनियरिंग, कमर्शियल, संरक्षा आदि में ओवरऑल पुरस्कार जीता है। धनबाद डिवीजन के अधिकारियों ने यह जानकारी मीडिया को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए धनबाद डिवीजन से पंद्रह लोगों का चयन हुआ था। उनके अलावे चार अन्य पुरस्कार के साथ कुल उन्नीस पुरस्कार धनबाद डिवीजन की झोली में आया है। उन्होंने आगे बताया कि धनबाद डिवीजन में लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर कार्य हो रहे हैं। धनबाद स्टेशन के नार्थ साउथ के एरिया में अगले पचास सालों को ध्यान में रखकर करीब पांच सौ करोड़ की योजना को तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *