आजकल के भोजपुरी गाने अश्लीलता से भरे:भरत शर्मा

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: भोजपुरी गायक भरत शर्मा बुधवार को एक मामले में धनबाद न्यायालय में टीडीएस रिटर्न फाइल करने में गलत आय की जानकारी देने के आरोप के सिलसिले में उपस्थित हुए। इस मामले में हाल में भरत शर्मा को कोर्ट से जमानत मिली थी। आज धनबाद न्यायालय में भरत शर्मा कि पेश होने के दरम्यान मीडिया से बात करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्म जगत में अश्लीलता फैल गई है। अब गायक नहीं नचनिया बन गए हैं। आज भोजपुरी गाना परिवार के साथ बैठ कर नही सुन सकते हैं और न ही देख सकते हैं। गायक बिना लड़की के साथ गाना नहीं गाते है। वहीं भोजपुरी गाना में अभी तक हमने संस्कृति को बचाते हुए गाया है। आज के गायक भोजपुरी सभ्यता और संस्कृति को भूल गए हैं। उसे नजर अंदर कर अश्लीलता परोस रहे हैं। भरत शर्मा ने इस दौरान एक भोजपुरी गाना भी गुनगुनाया। साथ ही कहा कि धनबाद में 1977 से रह रहे हैं। 1977 से लेकर 1990 तक कोयला मजदूर के रूप में काम भी किया हूं। यहां के लोगों से गहरा नाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *