भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की कार्यकारिणी की टीम ने नये एसडीएम सह उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद से मुलाकात की

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में धनबाद के नये सदर अनुमंडल दंडाधिकारी सह भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के पदेन उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार से मुलाकात की। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उन्हे पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज के पदाधिकारियों ने उपाध्यक्ष से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग की मांग की जिसे उन्होंने स्वीकार कर आश्वासन दिया कि रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की प्रगति में उनका भरपूर सहयोग रहेगा।

आज इस विशेष मुलाकात के समय कार्यकारिणी अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह सलाहकार कार्यकारिणी अध्यक्ष कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेतांबरा पाठक, नोडल ब्लड डोनेशन सुश्री बेनजीर परवीन, नोडल वाहन अनिल कुमार भगत एवं आजीवन सदस्य बालेश्वर प्रसाद और जगदीश प्रसाद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *