सदर अस्पताल, धनबाद में पूर्व संचालित ब्लड बैंक को रेडक्रॉस सोसाइटीज को देने के लिए कुमार मधुरेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर ईमेल किया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: आज के भागमभाग जिंदगी में लोगों का आपसी भाईचारा भी सीमित होकर रह गया है। ऐसे में मरीजों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता जब उस मरीज को रक्त की जरूरत होती है। रक्तदान करने वाले मरीजों के धर्म के आधार पर रक्तदान नहीं करते। रक्तदान करने की प्रेरणा भी सामाजिक संस्थाएं ही करती है।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज भी रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर सरकारी अस्पताल एवं ब्लड बैंक में स्टोर कर जरूरत मंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराती है। धनबाद में भी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज का अपना भवन है जहां उसके दैनिक कार्य संपादित होते हैं। धनबाद के सदर अस्पताल कैंपस में भी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की जमीन है जहां पहले ब्लड बैंक का संचालन होता था। वह भवन अब जीर्ण-शीर्ण हो गया है। धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता, लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के कार्यकारिणी अध्यक्ष के सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज की चेयरमैन राष्ट्रपति को पत्र लिखकर ईमेल किया है जिसमें उन्होंने सदर अस्पताल कैंपस में पूर्व संचालित ब्लड बैंक बिल्डिंग जो रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की प्राॅपर्टी है उसे रेडक्रॉस को देने की मांग की है ताकि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद का अपना ब्लड बैंक हो जहां से जरूरत मंद मरीजों को ब्लड भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तरफ से निर्गत हो। चूंकि रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद लगातार ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रक्त उपलब्ध करा रही है, ऐसे में अपने ब्लड बैंक होने से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज के सदस्यों को भी उसमें क्रियाशील रहने को मौका मिलेगा एवं लोगों को इसके प्रति रूचि भी जगेगी। आम मरीजों को किफायती दर पर रक्त की उपलब्धता भी होगी।
उन्होंने पत्र की प्रति रेडक्रॉस सोसाइटीज, झारखंड के चेयरमैन राज्यपाल को भी दी है ताकि वो इस विषय पर संज्ञान लेकर तत्काल निर्णय लेकर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद को उसका हक दिलाएं।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की कार्यकारिणी की टीम कार्यकारिणी अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर धनबाद की बातों को रखा था। दिनांक 13-08-2024 को कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह ने इस विषय को लेकर धनबाद के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर ईमेल किया था जिसे अनंत सोच लाइव न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed