
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तरफ से धनबाद जिले के 36 वरीय सरकारी स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटीज के गठन हेतू लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।आज इसी सिलसिले में पीएम श्री महिन्द्रा +2 स्कूल, बरवा पूर्व एवं जे के आर आर +2 हाई स्कूल, चिरकुंडा में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तरफ से कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह कोषाध्यक्ष सह आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक श्रीमती श्वेतांबरा पाठक एवं वाइस पैटराॅन ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्कूल के प्राचार्य श्री विनोद सिंह एवं श्री किशोर कुमार मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद की टीम का स्वागत कर धन्यवाद दिया।
बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपदा प्रबंधन के अंतर्गत प्राथमिक उपचार देने के तरीके को भली भांति समझा।
