भाजपा ने पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच किया मोदी आहार का वितरण

0

गोड्डा कार्यालय

जिले के  बसंतराय प्रखंड  में आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सौजन्य से बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मोदी आहार वितरण किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बसंतराय प्रखंड के पूरे चौदह पंचायत के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया। सूचना के मुताबिक सांसद  दुबे ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने संदेश में कहा कि हमारे क्षेत्र में कोई भी भूखा ना रहे तथा हमारे कार्यकर्ता कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की सेवा करते रहे ऐसी परिस्थिति में हम कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।मौके पर से बसंतराय भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,पूर्व अध्यक्ष सुरेश पासवान,प्रमोद झा,अवधेश झा,शंभू नाथ मिश्रा,सुधाकर राय,राधेश्याम,सीताराम खेतान,मोहम्मद बॉबी,कार्तिक साह,प्रह्लाद साह,सोनू सिंह,प्रदीप महोली,सिन्कु  देवी,पंकज गुप्ता समेत कई सक्रिय कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed