धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर गोली चली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई

0
anant soch

अनंत सोच कार्यालय

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरायढेला थाना के भुइफोड़ मंदिर के पास सी एम पी एफ को ऑपरेटिव कॉलोनी में दो गुटों के के बीच विवाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने राइफल निकाल कर गोली चला दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सराय ढेला थाना त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सरायढेला थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर किशोर तिर्की ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्ष में पहले से एक नाली को लेकर विवाद चल रहा था। आज भी विवाद की शुरुआत महिलाओं के बीच शुरू हुई बातें बातें इस विवाद में पुरुष भी शामिल हो गए। एवं इतनी बड़ी घटना घट गई।

श्री तिर्की ने बताया कि हमलावर काशी नाथ चौधरी घर से रायफल निकाल अपने पोर्टिको से फायरिंग करने लगा। शशि देव सिंह और रवि देव सिंह को गोली लग गयी। शशी देव की गोली लगने से मृत्यु हो गयी और रवि को जख्मी अवस्था में दुर्गापुर इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले काशी नाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद हो गया है। शशि और रवि भाई बताए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *