राहुल जी आनंद जी बने जरमुंडी के नए सीओ

0

गोडडा कार्यालय                 

जरमुंडी के प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को नए सीओ के रूप में राहुल जी आनंद जी ने पदभार ग्रहण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन भगत के तत्वावधान में हुए विदाई सह सम्मान समारोह में निवर्तमान अंचलाधिकारी प्रशिक्षु आईएएस अभिजीत सिन्हा को भावभीनी विदाई दी गई वही नव पदस्थापित अंचलाधिकारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ज्ञात रहे कि नव पदस्थापित सीओ वर्तमान मेंनगर पंचायत बासुकिनाथ के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर काबिज है।इस समारोह के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन भगत ,अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, प्रखंड सहायक अभियंता  कुल मार्तंड, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक अरविंद सिंह, प्रखंड पंचायत पर्यवेक्षक गिरेन्द्र यादव, ओम प्रकाश साह, अबनी कुमार बाजपेई सहित तमाम कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed