काफी सेहतमंद है कोकड़ी का सेवन

0


डा आर लाल गुप्ता लखीसराय
वैसे तो कुदरत से हमें प्रत्येक मौसम में विभिन्न किस्मों के फल और सब्जियां मिलते हैं,जो उस मौसम के बिमारियों से रक्षा करने में हमारे लिए मददगार साबित होता है। इन्हीं मौसमी सब्जियों में शुमार है कोकड़ी। वैसे बिहार के पूर्वी जिले में इसे कोकड़ी के नाम से जाना जाता है तो बिहार के पश्चमीं भागों में कोकड़ी को लोग खक्शी के नाम से जानते हैं। खक्शी के दो प्रजातियां होती है।एक मध्यम सेव के आकार का और दुसरा प्रजाति इससे भी छोटे आकार का गहरे सुगापंछी रंग का होता है। इसकी उपज पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलती है। परन्तु इसके कंद को पहाड़ीयों में से निकाल कर लोग अपने खेतों में भी लगाते हैं। जिसका लत अगले साल की बारिश होने पर स्वत: निकल आती है। कोकड़ी फाईवरस श्रेणी का होता है जिसमें विभिन्न तरह के विटामिन पाये जाते हैं। बुजुर्गो को मानें तो बरसात के मौसम में उपजने वाला कोकड़ी बरसात जन्य बिमारियों से लडने की शक्ति प्रदान करता है जिसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed