

चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद/ओड़िशा : ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित एक निजी होटल में ईस्ट जोन टेंट डेकोरेटर एसोसिएशन की पहली बैठक दिनांक 4 एवं 5 अप्रैल को आयोजित की गई। इस बैठक में उड़ीसा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं असम के टेंट डेकोरेटर प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर एसोसिएशन को और अधिक सशक्त बनाना तथा पूरे देश में संगठन को एकजुट कर मजबूत करना रहा।
बैठक की शुरुआत में ईस्ट जोन के सभी राज्यों को मिलाकर एक नई कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन हुआ:
चेयरमैन – वासेंद्र राय (पश्चिम बंगाल)
अध्यक्ष – देवेंद्र पांडा (उड़ीसा)
कार्यकारी अध्यक्ष – प्रदीप कुमार सिंह (धनबाद, झारखंड)
महासचिव – सुशील कुमार वर्मा (रांची, झारखंड)
संयुक्त सचिव – निर्मल चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल)
कोषाध्यक्ष – मनोज कुमार महतो (बोकारो, झारखंड)
इसके अतिरिक्त सक्रिय सदस्यों के रूप में द्वारिका प्रसाद तिवारी, राजेश भारती, एल. के. महतो एवं पुरुषोत्तम कुमार रंजन का चयन किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही कोर कमेटी का गठन कर ईस्ट जोन के सभी राज्यों में संगठन का विस्तार किया जाएगा, जिससे एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
