ब्रह्मदेव बने पथरगामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

0

पथरगामा से शशी भगत की रिपोर्ट

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने ब्रह्मदेव महतो को पथरगामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का दायित्व सौंपा। स्व0 कपिलदेव महतो के असामयिक निधन से रिक्त हुए प्रखंड अध्यक्ष के पदभार को तत्काल प्रभाव से निगम भगत को सौंपे जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार गत 15 दिन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाना था परंतु कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैठक का कोरम पूरा करते हुए सभी प्रखंड अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची ले ली गई थी।ब्रह्मदेव महतो के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर देखी जा रही है।वरिष्ठ कांग्रेसी विजेंद्र विद्रोही, सत्यजीत सिंह बॉबी, विजय तिवारी, गुंजन मिश्रा, डॉ दशरथ ठाकुर आदि ने नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो बधाई देते हुए आशा व्यक्त कर कहा कि इनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस के संगठन में मजबूती आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed