16 कंटेनमेंट जोन का निर्माण, लगाया गया कर्फ्यू
झरिया, बलियापुर, गोविंदपुर, पुटकी के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।
झरिया अंचल में नुनूडीह एनबीसी कॉलोनी। भौंरा नं 16। काली मेला आर एफ क्वाटर। काली मेला न्यू विलेज। लाल बंगला ऊपर डुमरी बस्सी।
पुटकी अंचल में केंदुआ एसएन 32। कनकनी एसएन 2। सिजुआ एसएन 11। सिजुआ एसएन 47। धोबनी (मुनिडीह) एसएन 25 – 26। सिजुआ एसएन 34।
बलियापुर प्रखंड में एसीसी कॉलोनी शहरपुरा सिंदरी। व्यापार मंडल। छाताटांड। गोविंदपुर प्रखंड में अमरपुर तथा रतनपुर।