चुनाव नहीं होने तक मुखिया का अधिकार नहीं छीने सरकार.- दिनेश यादव

0

गोडडा कार्यालय

जिला मुखिया संघ की बैठक आज मां योगिनी स्थान पथरगामा में जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के मुखिया संघ के प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, महासचिव सहित सभी मुखिया गण उपस्थित हुए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी मुखियागणों का कार्यकाल नवंबर दिसंबर में समाप्त होने जा रहा है लेकिन झारखंड सरकार चुनाव कराने के संबंध में कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किया हैऐसी स्थिती में निर्णय लिया गया कि 13 सितम्बर को राॅची के विधान सभा में आहुत बैठक में सभी मुखिया भाग लेकर चुनाव नहीं होने तक मध्यप्रदेश सरकार के तर्ज पर अपने अधिकार से वंचित नहीं होने का प्रस्ताव बैठक में मजबूती से रखा जायेगा।सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार जब तक चुनाव नहीं कराती है तब तक मुखिया लोगों का सभी अधिकार मुखिया के पास रहे जिस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने किया है। बैठक में संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार चुनाव कराती है तो सही समय पर चुनाव कराए अन्यथा जब तक चुनाव नहीं होता है सभी शक्ति मुखिया के पास रहे ऐसा नहीं करने पर मुखिया संघ झारखंड न्यायालय का शरण ले सकते हैं। बैठक में महागामा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव सहित सभी मुखिया प्रबोध सोरेन ,राजीव यादव, इम्तियाज आलम, सईद अंसारी, रहीम अंसारी, मोहम्मद इकबाल, अजय मरांडी रेखा देवी, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed