बिहार मानव प्रोटेक्शन के कार्यकारी अध्यक्ष बने गणेश

0

बिहार मानव प्रोटेक्शन के कार्यकारी अध्यक्ष बने गणेश
डा आर लाल गुप्ता लखीसराय
बिहार मानव प्रोटेक्शन के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश बनाए गए। उन्हें
मानव अधिकार प्रोटेक्शन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री एसके सिन्हा जी ने गणेश कुमार को बिहार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। गणेश कुमार जी ने दिसंबर 2019 से अगस्त 2020 तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानव अधिकार प्रोटेक्शन के पद पर काम करते हुए बिहार के विभिन्न जिलों के लोगों की समस्याओं के समाधान में निरंतर प्रयास किया जिसमें
कई जटिल समस्याओं का भी समाधान किया। यही कारण है कि उनकी कार्यप्रणाली और पद के प्रति कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने के जज्बा को देखते हुए मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम गुप्ता जी के निर्देश पर बिहार मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष एसके सिन्हा जी ने गणेश कुमार जी को कार्यकारी अध्यक्ष बिहार नियुक्त किया है।इस बाबत श्री गणेश कुमार ने बताया कि मैं अपने पद की गरिमा को बरकरार रखूंगा और अपने काम को कर्तव्य निष्ठा के साथ करूंगा । बिहार और बिहार की जनता के लोगों की जो भी समस्याएं होंगे उसके समाधान में निरंतर प्रयास करता रहूंगा। मुझ पर विश्वास कर नई जवाबदेही और जिम्मेदारी देने के लिए मैं मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जी को तहे दिल से धन्यवाद और उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि
हमारा एक ही प्रयास उत्पीड़न मुक्त हो सारा समाज।जिसके लिए जहां जदयू के साथ हमारा प्रयास रहा है वहीं प्रयास बिहार मानव प्रोटेक्शन के साथ भी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed