झारखंड के पूर्व डीआइजी संजय रंजन सिंह को केन्द्रीय समिति सदस्य बनाने के बाद धनबाद आजसू ने अभिनंदन किया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह को आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव बनाये जाने के बाद आज धनबाद आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने धनबाद में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। धनबाद के एक होटल में अभिनन्दन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में बतलाया कि राज्य में पुलिस सेवा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। जनता से लगाव हमेशा रहा है। संजय रंजन सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन किया है। प्रशासनिक कार्य अवधि के दौरान किये गए कार्य का अनुभव राजनीतिक जीवन मे भी मिलेगा। वहीं लोकसभा चुनाव में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से चुनाव नही लड़ने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *