इस सप्ताह स्पेशल ट्रेन से धनबाद के 295 सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के पहुंचे 11586 श्रमिक

0


20 और 21 मई को सूरत से आए 3214 श्रमिक

17 और 19 मई को मेंगलोर से आए 2866 श्रमिक

श्रमिकों को संबंधित जिले तक पहुंचाने के लिए 521 वाहनों का किया गया था प्रबंध

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 17 मई से लेकर 22 मई 2020 तक धनबाद में झारखंड के विभिन्न जिलों के 11586 श्रमिक पहुंचे। इसमे सात श्रमिक स्पेशल ट्रेन में धनबाद के विभिन्न प्रखंडों के 295 श्रमिक भी धनबाद पहुंचे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया। श्रमिकों को उनके संबंधित जिलों तक पहुंचाने के लिए 521 वाहनों का प्रबंध किया गया था।

इस दौरान सबसे अधिक 3214 श्रमिक सूरत से पहुंचे। सूरत से 20 मई को आने वाली ट्रेन में 1614 तथा 21 मई को आने वाली ट्रेन में 1600 श्रमिक धनबाद पहुंचे।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मंगलोर से 2866 श्रमिक धनबाद पहुंचे। मंगलौर से 17 मई को 1423 तथा 19 मई को 1443 श्रमिक धनबाद पहुंचे।

17 मई 2020 को मंगलौर से आने वाली विशेष ट्रेन संख्या 06156 में 1423 श्रमिक थे। जिसमें बोकारो के 9, चतरा, जामताड़ा तथा पश्चिम सिंहभूम के एक-एक, देवघर के 17, दुमका के 51, गढ़वा के 114, गिरिडीह के 567, गोड्डा के 19, गुमला के 23, हजारीबाग के 16, कोडरमा के 27, लातेहार के 52, लोहरदगा के 7, पलामू के 400, रामगढ़ के 3, रांची के 18, साहिबगंज के 92, सिमडेगा के 2 तथा उड़िसा के सुंदरगढ़ व गंजाम तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक-एक श्रमिक धनबाद पहुंचे। इन श्रमिकों को संबंधित जिले में भेजने के लिए 71 वाहनों का प्रबंध किया गया था।

18 मई 2020 को बंगलुरू से विशेष ट्रेन संख्या 06271 में धनबाद के 81 सहित बोकारो के 44, चतरा 54, देवघर के 43, दुमका के 31, पूर्वी सिंहभूम के 46, गढ़वा के 117, गिरिडीह के 275, गोड्डा के 44, हजारीबाग के 49, जामताड़ा के 17, सरायकेला के 35, कोडरमा के 34, लातेहार के 42, लोहरदगा के 15, पाकुड़ के 28, पलामू के 178, रामगढ़ के 17, रांची के 63, साहिबगंज के 3, सिमडेगा के 2, पश्चिम सिंहभूम के 76, गुमला के 8 तथा खूंटी और उड़िसा के सुंदरगढ़ जिले के एक-एक प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे। इनके लिए 62 वाहनों का प्रबंध किया गया था।

18 मई 2020 को ही नांबुरु से विशेष ट्रेन संख्या 07218 में धनबाद के 25, बोकारो के 52, चतरा 87, देवघर के 36, दुमका के 25, पूर्वी सिंहभूम के 78, गढ़वा के 178, गिरिडीह के 98, गोड्डा के 68, हजारीबाग के 86, जामताड़ा के 8, खरसावां के 3, खूंटी के 2, कोडरमा के 29, लातेहार के 60, लोहरदगा के 31, पाकुड़ के 14, पलामू के 313, रामगढ़ के 27, रांची के 25, साहिबगंज के 30, सरायकेला 9, सिमडेगा के 18, पश्चिम सिंहभूम के 194 श्रमिक धनबाद पहुंचे। उन्हें 71 वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

19 मई 2020 को मेंगलुरू से विशेष ट्रेन संख्या 06174 में धनबाद के 8, बोकारो के 20, चतरा 9, देवघर के 9, दुमका के 62, पूर्वी सिंहभूम के 23, गढ़वा के 27, गिरिडीह के 543, गोड्डा के 11, गुमला 21, हजारीबाग के 65, जामताड़ा के 3, कोडरमा के 36, रामगढ़ 11, खूंटी 64, लातेहार के 10, लोहरदगा के 21, पाकुड़ के 1, पलामू के 102, रांची के 176, साहिबगंज के 55, सरायकेला 22, सिमडेगा के 87, पश्चिम सिंहभूम के 39 व अन्य 18 श्रमिक धनबाद पहुंचे। श्रमिकों को 67 वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

20 मई 2020 को सूरत से विशेष ट्रेन संख्या 09307 में धनबाद के 46, हजारीबाग के 158, बोकारो के 17, चतरा 6, देवघर के 171, दुमका के 10, गिरिडीह के 1100, गोड्डा के 9, जामताड़ा के 11, कोडरमा के 41, पलामू के 22, रांची के 2, सरायकेला के 1, बिहार के भागलपुर के 2 और जमुई के 1 तथा अन्य 17 श्रमिक धनबाद पहुंचे। श्रमिकों को संबंधित जिले में 71 वाहनों से भेजा गया।

20 मई 2020 को ही नई दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस) से विशेष ट्रेन संख्या 04020 में धनबाद के 89, हजारीबाग के 29, बोकारो के 101, चतरा 26, देवघर के 55, दुमका के 14, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 155, जामताड़ा के 1, कोडरमा के 36, पलामू के 255, रांची के 24, पूर्वी सिंहभूम के 2, गढ़वा के 66, गुमला के 23, रामगढ़ के 32, लातेहार के 21, पाकुड़ का एक, साहेबगंज के 4, पश्चिम सिंहभूम के 23, सुंदरगढ़ उड़िसा का एक व अन्य 232 श्रमिक धनबाद पहुंचे। श्रमिकों को 47 वाहनों से उनके संबंधित जिले तक पहुंचाया गया।

21 मई 2020 को सूरत से स्पेशल ट्रेन संख्या 09421 में धनबाद के 16, बोकारो के 6, देवघर के 54, पूर्वी सिंहभूम के 02, गढ़वा के 13, गिरिडीह के 1310, गोड्डा के 102, हजारीबाग के 24, कोडरमा के 50, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़ तथा चतरा के एक-एक, बिहार के जमुई और झाझा के एक-एक तथा अन्य 08 श्रमिक धनबाद पहुंचे। उन्हें 72 वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

22 मई 2020 को चेन्नई एगमोर से स्पेशल ट्रेन संख्या 06107 में धनबाद के 30, बोकारो के 164, चतरा के 16, देवघर के 46, दुमका के 120, गढ़वा के 82, गिरिडीह के 146, गुमला के 34, हजारीबाग के 82, जामताड़ा के 14, कोडरमा के 16, लातेहार के 32, पलामू के 86, रामगढ़ के 20, सरायकेला के 52, पूर्वी सिंहभूम के 56, गोड्डा के 24, खूंटी के 28, लोहरदगा के 34, पाकुड़ के 16, रांची के 216, साहेबगंज के 20, सिमडेगा के 18, पश्चिम सिंहभूम 48, छत्तीसगढ़ के जसपुर के 16 व अन्य 58 श्रमिक धनबाद पहुंचे। श्रमिकों को संबंधित जिले में भेजने के लिए 60 वाहनों का प्रबंध किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *