रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण

0

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद ने आज जरूरतमंदों के बीच लगातार 61 वें दिन अनाज का वितरण किया।

रेड क्रॉस के टीम ने हीरापुर, पांडरपाड़ा, भिस्तीपाड़ा, बरमसिया, अजंता पाड़ा, विनोद नगर, ऐना कोलियरी, जामाडोबा, भगतडीह, रांगाटाड़, जोड़ा फाटक, विष्णुपुर एवं रमजानपुर के कुल 89 दिव्यांग एवं 62 ऑटो चालक को अनाज वितरण किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, विशिष्ट कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, राजकुमार समादार, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, लीला मांझी, विद्योतमा बंसल, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, केयर फाउंडेशन के संजीवनी प्रोजेक्ट के सदस्य दीपक कुमार एवं वासु कुमार उपस्थित थे।

शनिवार को रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य रीता लाला के द्वारा 10 कार्टून पेयजल सहयोग स्वरूप रेड क्रॉस को समर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *