Oplus_0

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के लटानी पंचायत में शनिवार की सुबह 10 बजे से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर आयोजन किया गया। शिविर में jslps के तहत महिला समूह को 5 लाख का डमी चैक का किया गया वितरण। साथ ही 15 मिनट के अंदर जॉब कार्ड, 1 घंटे के अंदर जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र बना कर बांटा गया। साथ ही साइकिल भी बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार मुखिया ऐनुल हक संयुक्त रूप से मिलकर परिसंपत्ति का किया वितरण। लाभुकों ने राज्य सरकार सभी पदाधिकारी एवं मुखिया को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *