चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट ग्राउंड में अवैध रूप से बने तीन दुकानों को तोड़ने के बाद हीरापुर सड़क पर रोज़ाना लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम बुलडोजर लेकर पार्क मार्केट में अतिक्रमण अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने आये पदाधिकारियों को चैंबर के लोगों का भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, लंबे समय से सड़क पर अवैध रूप से लगी दुकानों, ठेलों और खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू की और इलाके में सख्ती बरती।

अभियान के दौरान हीरापुर  रोड पर कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर बढ़ाए गए शेड को भी तोड़ा गया। फुटपाथ और सड़क पर अवैध रूप से लगे ठेला को भी जप्त कर लिया तथा सामान को हटाया गया। साथ ही साथ पार्क गेट पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को मौके से हटवाया गया। दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा जो सड़क के बीचोंबीच ठेला लगाकर यातायात बाधित करते थे। टीम ने स्पष्ट कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *