मनीष रंजन की रिपोर्ट

बलियापुर बायपास स्थित शिव गंगा अपार्टमेंट में आज लिटिल बटरफ्लाई प्री स्कूल (फेज-2) का उद्घाटन सुजाता रंजन एवं श्री मगदेश द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के सीईओ शिव बालक सिंह ने बताया कि औपचारिक पूजा खड़मास समाप्त होने के बाद संपन्न की जाएगी।

कार्यक्रम में सुजाता रंजन जी ने स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सहयोग विद्यालय के साथ हमेशा बना रहेगा।

उद्घाटन समारोह में स्कूल के सह-संस्थापक रवि शेखर, गणेश शर्मा, अर्पिता अग्रवाल, अलका, अमन, आशीष, राधा, प्रीतम, तनु, तापस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *