मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद : 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण संघ (SEWA), धनबाद अंचल द्वारा एसबीआई मुख्य शाखा, धनबाद में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निरसा के एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, बीबीएमकेयू के प्रोफेसर अमूल्य सुमन बेक एवं शौर्य चक्र विजेता लांस नायक कर्मदेव उरांव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहेब के विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एसबीआई धनबाद मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक कन्हैया भारत भूषण, सेवा के उपमहासचिव संतोष कुमार, एसबीआईओए अध्यक्ष रविन्द्र पेट्रिक टोप्पो, आंचलिक सचिव सत्यम आनंद एवं एसबीआई ओबीसी वेलफेयर एसोसिएशन के राकेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।

रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम नोडल बेनजीर परवीन एवं डाॅ दिलीप कुमार का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा अध्यक्ष अर्पण आशीर्वाद तिर्की सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *