चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र में शनिवार को नवनिर्मित आधुनिक शास्त्रगार एवं आर्मरी शाखा भवन का भव्य उद्घाटन उपायुक्त श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विधिवत फीता काटकर उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने भवन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि इस भवन के निर्माण से हथियारों के सुरक्षित रख-रखाव और प्रबंधन में पुलिस विभाग को काफी सुविधा मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन हथियारों के वैज्ञानिक भंडारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र की आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है और भविष्य में भी इसे और आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि पुराना शास्त्रगार भवन जर्जर हो चुका था, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही थीं। नए भवन में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हथियारों के सुरक्षित भंडारण, देखरेख और त्वरित उपलब्धता की आधुनिक व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि भवन की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी तथा प्रभारी अधिकारी एवं सहायक स्थायी रूप से परिसर में मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर जिले के  वरीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *