मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: समाजसेवा के अपने सतत अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्डस द्वारा प्रत्येक शनिवार के अतिरिक्त समय-समय पर जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 03-05-2026 को लायन एपी जयसिंह की पोती के जन्मदिन के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने लालमनी वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे सभी वृद्धजनों को भोजन कराया तथा उनके साथ समय बिताया।

इस अवसर पर लायन एपी जयसिंह ने अपनी ओर से 30 तौलिए एवं नकद राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। वहीं क्लब की ओर से वृद्धाश्रम को आवश्यक उपयोग की सामग्री भी भेंट की गई जिसमें पांच किलो चीनी, पांच किलो चावल, पांच किलो दाल,पांच किलो गुड़, पांच पैकेट पापड़, पांच लीटर रिफाइंड तेल, पच्चीस नहाने के साबुन एवं पच्चीस कपड़े धोने के साबुन थे।

क्लब ने यह भी बताया कि अपनी अगली बैठक में वृद्धाश्रम के एक वृद्ध व्यक्ति के सम्पूर्ण खर्च की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अनेक सदस्यों का योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से लायन संजय कुमार झा, लायन एपी जयसिंह, लायन सोम नाथ प्रुथी, लायन हेमा प्रुथी, लायन राकेश आनंद, लायन जगदीश सिंह दुआ, लायन सुदेश चुग, लायन वसंत बजाज, लायन सुखजिंदर सिंह एवं लायन अशोक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *