मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की ओर से दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पहले शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया गया, जहां 19 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इसके बाद दूसरा कार्यक्रम भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पदेन उपाध्यक्ष सह एसडीएम लोकेश बारंगे द्वारा केक काटकर की गई। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह एवं संयुक्त सचिव आशीष अग्रवाल ने भी रक्तदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, वाइस चेयरमैन धनेश्वर महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्रनाथ ठाकुर, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, नोडल पदाधिकारी ब्लड बेनजीर परवीन, कोषाध्यक्ष श्वेतांबरा पाठक, डॉ जिम्मी अभिषेक, रंजीत सिंह, सौरभ सिंह, ललिता चौहान, लीला माजी, बिजेंद्र कुमार सिंह, रवि श्रीवास्तव सहित रेड क्रॉस सोसाइटीज के कई सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मौके पर युको बैंक कोर्ट मोड़ शाखा प्रमुख डॉ उपेंद्र कुमार एवं मधु कुमारी भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद की कार्यकारिणी समिति की बैठक भी एसडीएम लोकेश बारंगे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *