मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: बलियापुर बायपास स्थित लिटिल बटरफ्लाई प्री स्कूल में मदर्स डे के एक दिन पूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में माताओं के लिए कई मनोरंजक गेम्स रखे गए, जिनमें फोर्क से चूड़ी बोतल में डालना, सिर पर बोतल बैलेंस कर चलना और म्यूजिकल चेयर प्रमुख रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से माताओं को तिलक लगाकर स्वागत कर की गई। इसके बाद केक काटकर मदर्स डे सेलिब्रेशन को खास बनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल की ओर से सभी माताओं को हैंडमेड फूल और चॉकलेट भेंट किए गए। साथ ही अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। सभी अभिभावक प्रसन्न होकर अपने घर लौटे।

इस अवसर पर स्कूल की निदेशक अर्पिता अग्रवाल, प्रिंसिपल निरूपमा नायक, शिक्षिका अलका अग्रवाल तथा केयरटेकर राधा उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *