टीम अनंत सोच 

धनबाद: मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की आम सभा बुधवार शाम 5 बजे होटल रेडिसन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मुकीम ने की। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद पसारी ने किया और ट्रस्ट की गतिविधियों एवं भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की।

सभा के दौरान पिछली आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि सदस्य अंकित दुदानी द्वारा की गई। इसके बाद सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पैटराॅन सदस्यों एवं कमरे की राशि के दानदाता सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

कोषाध्यक्ष श्याम पसारी ने गत वर्ष का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा सभा के समक्ष रखा, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। इसके उपरांत पुरानी कमिटी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से चेतन गोयनका को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर योगेंद्र तुलस्यान, विनोद तुलस्यान, संजीव अग्रवाल, संजय गोयल, वेद प्रकाश केजरीवाल, अनिल गुप्ता, आर बी गोयल, ललित झुनझुनवाला, प्रमोद गोयल, कुलदीप अग्रवाल, पवन सोनी, सुशील सांवरिया, विनोद सिंघल, श्याम भीमसरिया, विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *