टीम अनंत सोच 

धनबाद: बकरीद पर्व को लेकर धनबाद पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में विशेष मॉक ड्रिल आयोजित कर पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान कई संभावित परिस्थितियों का प्रदर्शन किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सके।

इस अवसर पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद के दौरान जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही आम लोगों से भी त्योहार को भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *