टीम अनंत सोच 

धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10 वृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम में चेयरमैन श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, वाइस चेयरमैन श्री धनेश्वर महतो, वाइस पैटराॅन श्री विजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री आशीष अग्रवाल, चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह, वाहन नोडल पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार, ब्लड नोडल प्रोग्राम पदाधिकारी बेनजीर परवीन, श्रीमती कृष्णा वर्मा, श्री कलीम तथा श्री लक्ष्मी नारायण सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की 

इसके अतिरिक्त जनसेवा को और सशक्त करने के उद्देश्य से JH-01DM-4163 मोक्ष वाहन का उद्घाटन  चेयरमेन, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद द्वारा किया गया और इसे सेवा कार्यों के लिए समर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *