टीम अनंत सोच 

धनबाद: आयुष फाउंडेशन धनबाद और शिल्पराज अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में बलियापुर स्थित लिटिल बटरफ्लाई प्री-स्कूल में दो दिवसीय क्राफ्ट एवं वाटर कलर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 25 बच्चों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारा।

कार्यशाला के पहले दिन बच्चों को विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पेपर से मछली, आइसक्रीम स्टिक से फोटो फ्रेम तथा कोरोगेटेड पेपर से थ्री-डी क्राफ्ट तैयार करना सिखाया गया। क्राफ्ट प्रशिक्षण गणेश सर और अनुष्का द्वारा दिया गया।

दूसरे दिन बच्चों को वाटर कलर पेंटिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वाटर कलर की विभिन्न तकनीकों और बारीकियों से बच्चों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण का संचालन राजीब सर ने किया।

धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यशाला में भाग लिया। क्राफ्ट और वाटर कलर सीखने के दौरान बच्चों में विशेष उत्सुकता और रचनात्मकता देखने को मिली। 

अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुष फाउंडेशन की सचिव अर्पिता अग्रवाल, विद्यालय की प्राचार्या निरुपमा नायक, सिमरन, प्रीतम सहित कई अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *