
टीम अनंत सोच
धनबाद: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, धनबाद में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राकेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक तबस्सुम नाज तथा रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद की ब्लड डोनेशन नोडल पदाधिकारी बेनज़ीर परवीन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है और समाज में मानवता की भावना मजबूत होती है।
शिविर में डॉ विश्वजीत प्रताप, गौतम कुमार सिंह, अभिजीत सिंह, दीप प्रकाश गुप्ता, गुलशन गुलज़ार, हीरा शाकिब, जुनैद समेत कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कुल 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें छह महिला रक्तदाताओं की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल प्रशासन एवं रेड क्रॉस समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
