टीम अनंत सोच 

धनबाद : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम जनता की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाते रहे हैं और जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत हैं।

जन्मदिवस समारोह को सेवा दिवस के रूप में भी मनाया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धनबाद सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मानवीय सेवा का संदेश दिया गया।

मौके पर उपस्थित नेताओं ने राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *