
टीम अनंत सोच
धनबाद: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार, 20 जून 2026 को एएम सेंटर मटकुरिया के अंतर्गत काली मंदिर, धौड़ा टोला में स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान 150 लोगों का एक्स-रे कराया गया, जबकि 90 लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए एकत्रित कर सदर अस्पताल स्थित डीएमसी (डिज़ाइनटेड माइक्रोस्कोपी सेंटर) भेजे गए।
शिविर को सफल बनाने में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा बैकुंठ प्रसाद, राजेश कुमार, मजहर, संजय जायसवाल, जयकांत कुमार, नरेश कुमार मांझी, सीएचओ अष्टमी कुमारी, सहिया ममता कुमारी, निर्मला देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों ने सक्रिय योगदान दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराने और उपचार लेने की अपील की है।
