टीम अनंत सोच 

धनबाद: जिले में पुलिस बल की निशानेबाजी और हथियार संचालन क्षमता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को भूंईफोड़ स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 फायरिंग रेंज में वार्षिक फायरिंग प्रशिक्षण अभियान ‘मिशन मार्क्समैन’ का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्वयं फायरिंग कर की।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लेटकर, बैठकर, घुटनों के बल तथा खड़े होकर विभिन्न पोजीशन में निशानेबाजी का अभ्यास किया और सटीक लक्ष्य भेदकर पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाया।

18 जून से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण अभियान में जिले के कुल 2,586 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भाग लेंगे। अभियान के तहत उनकी फायरिंग दक्षता, हथियारों के संचालन की क्षमता तथा लक्ष्य भेदन कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने फायरिंग रेंज की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को ट्रेंच कटिंग और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास पुलिस बल की पेशेवर दक्षता को मजबूत करता है। इससे जवान किसी भी आपात स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम होते हैं।

अभियान के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्रदर्शन के आधार पर जरूरतमंद जवानों को अतिरिक्त प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उनकी कार्यकुशलता में और सुधार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *