टीम अनंत सोच 

धनबाद: कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में बुधवार को “12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान के तहत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास  उपस्थित रहे। वहीं धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी एन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने सुझाव और विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों से प्राप्त मार्गदर्शन और सुझाव राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *