
टीम अनंत सोच
धनबाद: धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर कार्यालय में वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त, नगरीय अंचल, धनबाद के द्वारा वस्तु एवं सेवा कर तथा झारखंड पेशा कर(झारखंड प्रोफेशनल टैक्स) तथा जीएसटी को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों द्वारा जीएसटी रजिस्ट्रेशन एवं प्रोफेशनल टैक्स को लेकर जानकारी ली गई। कैंप में कुल आठ व्यवसायियों ने झारखंड प्रोफेशनल टैक्स के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराया तथा दो व्यवसायियों ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया। धनबाद नगरीय अंचल के तरफ से लगातार एक महीने में दो बार कैंप लगाया गया।
इस विशेष कैंप में धनबाद नगरीय अंचल से बिक्री कर पदाधिकारी श्री हरि नारायणभगत, बिक्री कर पदाधिकारी श्री अंशुमान कुमार, लिपिक श्री सतीश इंदवार,श्री चंदन कुमार वर्मा, कंप्यूटर संचालक श्रीमती ज्योति बाला सिन्हा एवं श्रीमती संगीता विश्वास सहित धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के संरक्षक श्री राजेन्द्र वर्णवाल, श्री विनोद भाटिया, श्री विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष श्री संजीव चौरसिया,सचिव श्री अमोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, कार्यकारिणी सदस्य मनोज अरोड़ा, सदस्य ललित अग्रवाल, संजीव जिंदल सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे।
