
टीम अनंत सोच
धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद एवं DIMSWL रैमकी कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम धनबाद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे आमजन की जरूरतों के लिए सदर अस्पताल धनबाद के ब्लड बैंक को सौंपा गया।
शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम की नोडल पदाधिकारी सुश्री बेनजीर परवीन, वाहन के नोडल पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार तथा सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राकेश कुमार मौजूद रहे।
DIMSWL की ओर से श्रीनिवास चादलावडा, नुपुर राज, विकास कुमार मिश्रा एवं तबशीर अनवर खान सहित अन्य कर्मचारियों ने शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई। तबशीर अनवर खान ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा तौफीक आलम सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।
शिविर के सफल संचालन में सदर अस्पताल धनबाद के कर्मचारी समिषठा, शत्रुघ्न एवं विनोद कुमार ने महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
