
टीम अनंत सोच
धनबाद : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एसोसिएशन के दर्जनों सदस्य शहर की सड़कों पर निकले और लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश के वीर शहीदों को नमन किया गया।
‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
तिरंगा यात्रा में धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए।

