टीम अनंत सोच 

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्नति ट्रस्ट की ओर से प्रेम नगर, माडा कॉलोनी, हीरापुर में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले बीस प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह का उद्देश्य युवाओं की मेहनत, लगन और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में उन्नति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार, महासचिव मृणाल कांति घोष, धनबाद जिला अध्यक्ष नीरज चंद्रवंशी, विनोद साव, सोनाली नायक, जयप्रकाश साव, अनिल सिंह एवं सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर सदन गुप्ता, रितेश कुमार, राजा बाबू, रजनीश कुमार, धनु साव, अमित कुमार समेत संस्था के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्नति ट्रस्ट ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान समाज में शिक्षा और मेहनत के प्रति सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश और ‘जय हिंद, जय भारत’ के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *