टीम अनंत सोच 

धनबाद : यूजीसी के प्रस्तावित इक्विटी कानून के विरोध में धनबाद में स्वर्ण समाज के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों के हाथों में “UGC Roll Back” लिखे तख्ते थे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए गए।

विरोध मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यूजीसी इक्विटी कानून हिंदू समाज में जाति के आधार पर भेदभाव और आपसी मनमुटाव बढ़ाने वाला है। स्वर्ण समाज इसका पुरजोर विरोध करता है।

अरुण सिंह ने कहा कि उनका समाज आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ उन्हीं लोगों तक पहुंचना चाहिए, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।

उन्होंने लोगों से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में देश के विकास में योगदान देने की अपील की। साथ ही यूजीसी के इस कानून को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *