टीम अनंत सोच 

धनबाद/कतरास: ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन से उत्पन्न संकटों से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण करना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण ही पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने का एकमात्र विकल्प है। यह बातें जय धरती मां फाउंडेशन के मुख्य अतिथि रवि कुमार निषाद ने गुरुवार को राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, कतरास में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहीं।

एलआईसी शाखा कतरासगढ़ के सहयोग और जय धरती मां फाउंडेशन के सौजन्य से विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

रवि कुमार निषाद ने कहा कि पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए विश्व स्तर पर वैज्ञानिक लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में बाढ़, अत्यधिक गर्मी, ग्लेशियरों के पिघलने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाने और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन मिश्रा, शिक्षकगण, संतोष कुमार, एलआईसी कतरासगढ़ शाखा प्रबंधक, जय धरती मां फाउंडेशन के सह-संस्थापक रंजीत कुमार, जिला सचिव सहदेव महतो, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद शमशेर अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *